बक्सरबिहार

शिविर में दिव्यांगजनों को दिया जाएगा सहायक उपकरण और ट्राई साइकिल,अलग -अलग प्रखंडों में तिथि निर्धारित

दिव्यांगजनों को UDID कार्ड जैसे की मोटर ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी एवं सेंसर स्टिक इत्यादि योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।

सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार आज दिनांक के 21 अक्टूबर 2024 को डुमरांव प्रखंड में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सौजन्य से UDID कार्ड हेतु शिविर का आयोजन किया गया। डुमरांव प्रखंड में कुल 75 UDID कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त हुए।

 

अगली तिथि के लिए शिविर का आयोजन निम्नवत है:-

22 अक्टूबर 2024 को प्रखंड कार्यालय नावानगर

23 अक्टूबर 2024 को प्रखंड कार्यालय केसठ

24 अक्टूबर 2024 को प्रखंड कार्यालय चक्की

25 अक्टूबर 2024 को प्रखंड कार्यालय सिमरी

26 अक्टूबर 2024 को प्रखंड कार्यालय ब्रह्मपुर

28 अक्टूबर 2024 को प्रखंड कार्यालय चौगाई ,, 29 अक्टूबर 2024 को प्रखंड कार्यालय राजपुर 02 नवंबर 2024 को प्रखंड कार्यालय चौसा 04 नवंबर 2024 को प्रखंड कार्यालय इटाढी 05 नवंबर 2024 को प्रखंड कार्यालय बक्सर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी विकास मित्र, आशा एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं एवं सहायिकाओं को अधिक से अधिक संख्या में पात्र दिव्यांगजनों को UDID कार्ड जैसे की मोटर ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी एवं सेंसर स्टिक इत्यादि योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। सभी दिव्यांगजनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सहायक उपकरण, पेंशन तथा अनुदान योजना का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button