सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत
बक्सर जिले के सिमरी थाना अंतर्गत नगवा मोड पर सोमवार की संध्या हुई सड़क दुर्घटना

सिमरी थाना क्षेत्र के नगवां मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर रात करीब 12:15 की बताई जाती है। युवक मेला देखने पड़री की तरफ जा रहा था तभी नगवां मोड़ और पैलाडीह के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार युवक को सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौनी गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह पिता उम्र 32 वर्ष कृष्णा सिंह डुमरांव के ही एक निजी अस्पताल में ड्रेसर का काम करता था। सोमवार की रात
वह पड़री की तरफ मेला घूमने जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सिमरी पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसके शरीर पर किसी गहरे जख्म के निशान नहीं थे। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी, इसके साथ ही बाएं हाथ में भी फ्रेक्चर था। थानाध्यक्ष अमन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।




