Uncategorizedबक्सरबिहार

सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति घायल एक रेफर

सिमरी से बडका राजपुर को जा रही थी ऑटो,, मैजिक डाला बॉडी गाड़ी ने मारी ऑटो में जोरदार टक्कर चार लोग घायल,, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में कराया गया प्राथमिक उपचार

समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से हैं जहां राजा के बगीचा समीप सड़क पर रात्रि करीब 9:00 बजे सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता हैं कि।
सिमरी बाजार से ऑटो में सवार 6 लोग जा रहे थे बड़का राजपुर
सिमरी बाजार से बडका राजपुर की तरफ एक ऑटो में सवार चार लोग जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार में एक मैजिक डाला बॉडी गाड़ी से आमने सामने जोरदार टक्टर हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही डायल 112 पुलिस टीम को मिली कि मौके पर पहुंचने से पहले चालक भाग निकला था। आस पास के लोगों ने पुलिस टीम के सहयोग से घायल व्यक्तियों को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल सन्नी कुमार पांडेय पिता अरुण पांडेय बड़का राजपुर ,, चंदन कुमार पिता शंकर सेठ छोटका राजपूर, ऑटो चालक रवींद्र प्रसाद पिता विक्रमा प्रसाद साकिन सिमरी बाजार,, अजय शर्मा पिता नामालूम आसन सोल नामक व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल अजय शर्मा को बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मैजिक डाला बॉडी गाड़ी को तिलक राय के हाता थाने में और ऑटो को सिमरी थाने पर लाया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button