Uncategorized

सरकार से अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन पशु टीका कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना रहा जारी

ताजा समाचार बक्सर जिले की है जहां बिहार राज्य पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकर्मी सरकार से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आज चौथे दिन शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे । उनका कहना है की सरकार जब जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं कर देगी तब तक हम लोगों का  अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा .  बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पशु टीकाकर्मी स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का बहिष्कार करते हुए पशुपालन विभाग की एक एंबुलेंस को भी रोक दिया . जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार राकेश सचिव कृष्ण प्रसाद कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा की पूर्व से ही हम लोगों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति गांव-गांव में घर-घर जाकर डोर टू डोर टीका लगाने पर विवश किया जाता है .कई बार पशु टीका लगाते वक्त मार कर घायल भी कर दिए हैं अब घायल होने के बाद अपने रुपए खर्च कर हम लोग दावा करते हैं . लेकिन सरकारी अधिकारी के द्वारा इस पर कोई पहल नहीं किया जाता है सरकार से हम लोगों की प्रमुख मांगे हैं की :-

1 हम लोगों को प्रतिमा एक निश्चित मानदेय दिया जाए

.2 हम लोग योजना कार्यक्रम आधारित कार्य ही सिर्फ नहीं करेंगे अपितु हमें विभाग से समायोजित या नियोजित किया जाए .

3 हम सभी पशु टीका कमी का कार्य के दौरान हमेशा जान जोखिम में बना रहता है एवं आए दिन हमें घायल होना पड़ता है .

4 इसके लिए हम सभी टीकाकर्मियों का स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा करवाया जाए.

5 टीकाकर्मी के उम्र सीमा एवं अनुभव के आधार पर छूट देते हुए विभाग में समायोजित या  नियोजन किया जाए .

मौके पर पशु टीकाकर्मी जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्यक्ष सत्यम तिवारी,  राकेश ,सचिव कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह,  नरेंद्र कुमार ,अकबर सत्येंद्र कुमार ,अशोक सिंह , अमित , कृष्णा ,परमजीत, सत्यम ,हरि किशन ,धनिक लाल ,उमेश जी , जितेंद्र दिलखुश , अशोक भारती , परमजीत , सिद्धेश्वर ,धर्मेंद्र ओझा , नरेंद्र सुमन , भादेश्वर , विजय शंकर ,रामेश्वर जी , विद्यासागर , अरविंद कुमार सिंह , वीर बहादुर,  रवि रंजन , मुरली मनोहर ,विनोद गोसाई ,श्याम देव धनजी , इत्यादि शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button