सर्फ की आड़ में शराब लेकर पटना जा रही थी ट्रक दो गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब बरामद
नया भोजपुर थाना पुलिस का कमाल,, सर्फ की आड़ में पटना जा रही थी शराब लदी ट्रक पुलिस ने शराब कारोबारीयों के मंसूबे पर फेरा पानी शराब लगी ट्रक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच तु डाल डाल मैं पात पात जैसा मुहावरे सामने आ रही हैं । इसका अर्थ चालाकी का जवाब चालाकी से देना इससे पहले नया भोजपुर पुलिस शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन जांच के दौरान हजारों लीटर शराब बरामद करते हुए कई वाहनों को जप्त किया है। ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर थाना क्षेत्र से है जहां गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक फिर नया भोजपुर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । इस कार्जारवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ट्रक में सर्फ और अंदर में अंग्रेजी शराब की भारी मात्रा में लदी हुई थी शराब 
जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि थानाध्यक्ष नया भोजपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग की ट्रक ऊ०प्र० की ओर से पटना की ओर जा रही है जिसका नम्बर UP12AT8786 है जिसमें शराब भरा हुआ है। प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी, डुमराँव के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सघन वाहन जाँच चलाया गया । इस दौरान नया भोजपुर के समीप एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया जिसे रूकवाकर ड्राईवर से पूछताछ करने पर बताया गया कि इस गाड़ी में सर्फ भरा हुआ है । तत्पश्चात उक्त वाहन की विधिवत तलाशी ली गई तो पाया कि गाड़ी में काफी मात्रा में शराब भरा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद गाड़ी को जब्त कर ड्राईवर तथा गाड़ी में मौजुद एक अन्य व्यक्ति दोनों को हिरासत में लेकर थाना पर लाया गया । पूछताछ के दौरान ड्राईवर ने अपना नाम पंकज कुमार पे० रमेश राय सा० कुतुपुर पो० पहाड़पुर गरजौल थाना भगवानपुर जिला वैशाली तथा एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम सोमिन पे० स्व० बारू सा+पो० शेरपुर लोहरा थाना छपरौली जिला बागपत ऊ०प्र० बताया शराब के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। इस संबंध में नया भोजपुर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। ➤ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- 1. पंकज कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष पे० रमेश राय सा० कुतुपुर पो० पहाड़पुर गरजौल थाना भगवानपुर जिला वैशाली 2. सोमिन पे० स्व० बारू सा+पो० शेरपुर लोहरा थाना छपरौली जिला बागपत ऊ०प्र० बरामदगीः- (1.) शराब-2224.08 लीटर (2). ट्रक-01 जिसका नंबर UP12AT8786 (3.) मोबाइल-02 टीम में शामिल सदस्यः- (1.) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरॉव अफाक अख्तर अंसारी। ( 2.)पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष मनीष कुमार नया भोजपुर थाना।( 3.) पु०अ०नि० सह अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार नया भोजपुर थाना। (4). स०पु०अ०नि० अमृत लाल नया भोजपुर थाना। (5.) चा0सि0-28 अभिषेक कुमार नया भोजपुर थाना ।( 6.) सशस्त्र बल नया भोजपुर थाना । “बक्सर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर” हैं।




