सावधान – डेंजर जोन 3 गंगा नदी घाट पर प्रवेश वर्जित
छठ व्रतियों श्रद्धालुओं से प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किया अपील
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी दियारा इलाके का है जहां जिला पदाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्जर छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों का निरीक्षण किया । इस दौरान इलाके के श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर । बलिहार पंचायत के मुखिया धर्मराज चौरसिया केशोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजपुर पर्सन पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह की उपस्थिति में , 20 के डेरा , नगपुरा केशोपुर हनुमान घाट कालिका राय के बगीचा गंगा नदी घाट पर पहुंचे । और गंगा नदी के गहरे पानी का तीव्र गति को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने गंगा नदी के तीन घाट । 20 के डेरा, नगपुरा , हनुमान घाट केशोपुर , को डेंजर जोन घोषित कर दिया गया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन खतरनाक गंगा नदी के घाटों पर रेड कलर के प्रवेश वर्जित का प्रतीक चिन्ह लगाकर पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया जाए ।




