Uncategorizedबक्सरबिहार

सावधान ! Whatsapp पर आए शादी के अनजान कार्ड पर न करें क्लिक

जरा होशियार ! Whatsapp पर आए शादी के अनजान कार्ड पर न करें क्लिक, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

ताजा समाचार इन दिनों देशभर में शादी – विवाह की सीजन चल रहा है। ऐसे में मेंस्कैमर ने लोगों से ठगी करने के लिए नई तरकीब अपनाई है। अब स्कैमकर फ्रॉड करने के लिए वैडिंग कार्ड का सहारा ले रहें है ,इसको लेकर दूरसंचार विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि अगर आपके व्हाट्सऐप पर कोई भी ऐसा ही किसी अनजान शख्स के शादी का कार्ड भेजा जाता है तो उसे खोलने से पहले सावधान हो जाएं। इस शादी के कार्ड को खोलते ही आपके अकाउंट का सारा पैसा लिया जा सकता है। दरअसल, दूरसंचार विभाग की तरफ से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें साफ़ तौर पर इस बात का जिक्र किया गया है कि शादियों के सीजन में व्हाट्सऐप या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले इनविटेशन कार्ड को खोलने से पहले सावधान रहने को कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आप उस फाइल से अनजान हैं तो उसे तुरंत ओपन नहीं करें। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि जरा सी लापरवाही के चलते जल्दबाजी में मोबाइल या गैजेट्स पर एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो सकता है। स्कैम करने वालों ने इस नए जुगाड़ के जरिए लोगों के अकाउंट से लाखों रुपए उड़ा ले जा रहे हैं। कार्ड में ही मोबाइल को हैक करने वाले सॉफ्टवेयर को डाला जाता है। इस कारण कार्ड डाउनलोड होते है यूजर का मोबाइल हैक हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button