सिमरी की बहू मनीषा बनी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज
ससुराल से लेकर मायके तक बधाई देने वाले समाज सेवियों पंचायत प्रतिनिधियों का लगा तांता
समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां सिमरी रामोंपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय नाथुन पांडे के भाई स्वर्गीय ब्रिज किशोर पांडे की बहू मनीषा ने बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में पहली बार में ही सफलता हासिल कर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज बनकर बक्सर जिले का नाम गौरवान्वित किया है । जिससे जिले से लेकर दियारा इलाके के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांव में हर्ष व्याप्त है । आपको बता दे की 18 /12./2024 को भागलपुर से इस बड़ी उपलब्धि की खबर प्रकाशित होने के बाद सिमरी रामोंपट्टी गांव मनीषा कुमारी के ससुराल में समाज सेवियों पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बधाई देने को लेकर पूरे दिन तांता लग रहा । जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मनीषा कुमारी ने अपनी 15 वर्ष की पुत्री आरुषि का उज्जवल भविष्य बनाने शिक्षा के माध्यम से देखकर पालन पोषण के साथ अपनी कड़ी मेहनत से पढ़ाई करती रही । उनका शिक्षा भागलपुर जिले के पिपरौती प्रखंड सेरमांरी के चांदपुर गांव अपने मायके में चंपा देवी बालिका उच्च विद्यालय सेरमारी से मैट्रिक की और एस.एम कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद टी .एन.बी लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की थीं। वह भागलपुर में ही अधिवक्ता प्रेम ओझा की जूनियर बनकर वकालत का अभ्यास किया उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पति कोलकत्ता में बिजनेश मैन राजेश पांडे , स्वर्गीय नथुना पांडे के बड़े पुत्र ससुर स्वर्गीय ब्रिज किशोर पांडे विजय पांडे अजय पांडे अवधेश पांडे संजय पांडे सिमरी ग्राम पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे रामप्रसाद पांडे नारायण पांडे, बिनोद पांडे, पप्पू पांडे ,कृष्णा पांडे सहित अन्य सम्मिलित परिवार को दी है ।बताया जाता है कि मनीषा ने 32 में बिहार न्यायिक की मुख्य परीक्षा 25 से 29 नवंबर 2023 तक आयोजित की गई थी और साक्षात्कार 12 से 23 नवंबर 2024 तक आयोजित किया गया था जिसमें उन्होंने सफलता हासिल किया ।
सिमरी से सुंदर लाल की रिपोर्ट




