बक्सर

सिमरी के खेल मैदान में अंडर 40 फुटबॉल के फाइनल मैच में LRS स्कूल के खिलाड़ियों ने मध्य विद्यालय सिमरी के खिलाड़ियों को हराया

आर्यावर्त स्पोर्टिंग क्लब सिमरी के सौजन्य से विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कराया गया खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड का है जहां मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी के खेल मैदान में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर अंडर फोर्टीन बालक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशीकांत शर्मा सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । कार्यक्रम के आयोजन कर्ता आर्यावर्त स्पोटिंग क्लब के सचिव संतोष कुमार पांडे ने बताया कि फुटबॉल मैच में मध्य विद्यालय सिमरी, मध्य विद्यालय खैरा, एलआर एस स्कूल सिमरी , सहित पांच विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया था । फुटबॉल मैच के दौरान मध्य विद्यालय सिमरी दुधीपट्टी और एल आर एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल सिमरी के खिलाड़ियों द्वारा अंडर फोर्टीन बालक फुटबॉल के फाइनल मैच खेला गया,  जिसमें दोनों पक्ष के खिलाड़ी बराबरी पर रहे । जिसके बाद दोनों पक्ष के खिलाड़ियों को पांच 5 मिनट का ट्राईबेकर दिया गया । जिसमें एलआरएस स्कूल के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया । वही अंडर 7 फुटबॉल के फाइनल मैच उच्च विद्यालय बलिहार बनाम उच्च विद्यालय सिमरी के बीच खेला गया जो मैच काफी रोमांचक रहा । वहीं उच्च विद्यालय सिमरी के खिलाड़ियों ने 3- 0 से उच्च विद्यालय बलिहार के खिलाड़ियों को हराया । मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार साहू पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार राय सचिव संतोष कुमार पांडे एलआरएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार राय मध्य विद्यालय सिमरी के शिक्षक विकास उर्फ सोनू राय , सत्यम राय सहित अन्य समाजसेवी और अभिभावक मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button