बक्सरबिहार

सिमरी के दियारा इलाका में योजनाओं का जांच करने पहुंचे डीएम

सिमरी थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित लगे जनता दरबार में 09 फरियादियों में से 05 फरियादियों के मामले का जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से किया निष्पादन

समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके से है जहां शनिवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने गंगा नदी कटाव केशोपुर हनुमान घाट और केशोपुर नगपुरा गांव में नल जल योजना का जांच किया । सर्वप्रथम उन्होंने गंगा नदी कटाव को लेकर कराए जा रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया । जिसके बाद केशोपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार मिश्रा के द्वारा नल जल योजना पर किए गए शिकायत के मद्देनजर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र नाथ यादव अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे कनीय अभियंता मोहम्मद इस्लाम सहित अन्य कर्मचारी केशोपुर और बलिहार पंचायत के नगपुर गांव में पहुंचे । जहां गांव के गलियों में नजर डालते हुए उन्होंने ग्रामीणों से शुद्ध पेयजल से संबंधित जानकारी प्राप्त की । समय के 2:00 बजे दिन में अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में पहुंचकर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया । और मरीजों के परिजनों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं से संबंधित समस्या की शिकायत पर अस्पताल कर्मियों को फटकार लगाई । मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन को उन्होंने टॉयलेट शुद्ध पेयजल साफ सफाई एसी पंखा मरम्मत करने का निर्देश दिया ।

सिमरी थाने पर भूमि विवाद से संबंधित लगे जनता दरबार में पहुंचे एसपी और डीएम

भूमि विवाद से संबंधित सिमरी थाने पर शनिवार को लगे जनता दरबार में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के समक्ष क्षेत्र के कुल 9 फरीदियों द्वारा थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी को संयुक्त रूप से दिए गए आवेदनों पर पक्ष विपक्ष के लोगों से भूमि विवाद से संबंधित जानकारी लेते हुए 05 फरियादियों के मामले का निष्पादन किया गया । वहीं क्षेत्र के 4 फरियादीयो को अगले शनिवार सुनवाई हेतु नोटिस दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button