बक्सर

सिमरी के 1किसान ने उपजाया 6 से 7 फीट लम्बी लौकी देखने के लिए प्रतिदिन लगती है लोगों की भिंड

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनों इंसान से भी लंबी लौकी तैयार कर खूब वाहवाही लूट रहे हैं । आपको बता दें कि सिमरी के किसान मुकेश कुमार चौहान काफी कम जमीन में 6 से 7 फुट लंबी लौकी तैयार कर मार्केट में बिक्री कर अच्छी रकम कमा रहे हैं । इनके खेती करने के तरीके और इतने बड़े लंबी लौकी को देखने के लिए क्षेत्र के किसान ही नहीं बल्कि बाजारों में भी 6 से 7 फुट लंबा लौकी के पहुंचते ही खरीदारों की नजर सिर्फ और सिर्फ उनके  लौकी पर पड़ती है और खरीदारों की भीड़ जुट जाती है । जानकारी देते हुए किसान मुकेश कुमार चौहान ने बताया कि नरेंद्र शिवानी नामक बीज ऑनलाइन मंगाया गया था और 1 जुलाई को ही इसकी बुवाई की गई थी । सनद मिलते ही सिमरी के पंचायती राज पदाधिकारी शिव शंकर सिंह पहुंचे और उस किसान की खेती देख खुश हुए और उनकी सराहना की । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के किसान इस प्रजाति के लौकी के बीज तथा लौकी की खेती करें पर मजबूर होंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button