सिमरी दूधीपट्टी गांव के ग्रामीणों को सड़क पर हुए जल जमाव की समस्या से मिलेगी निजात

बक्सर जिले के त्रिभुवन बालिका उच्च विद्यालय समीप मुख्य सड़क पर वर्षों से हुए जलजमाव की समस्या से सिमरी दूधी पट्टी गांव के ग्रामीणों को अब निजात मिलने की आस जग चुकी है । जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शशीकांत शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों और पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी के द्वारा जल निकासी की समस्या को लेकर बार-बार प्रखंड कार्यालय में शिकायत की जा रही थी । जिस समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गुरुवार को 15वें वित्त योजना के तहत त्रिभुवन बालिका उच्च विद्यालय के पीछे लंबे चौड़े गड्ढे का साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय मे भी शौचालय नहीं होने की शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बार-बार की जा रही है । कन्या प्राथमिक विद्यालय के समीप प्रांगण में पंचायत के मुखिया के द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य बहुत जल्द ही कराया जाएगा । मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे समाजसेवी डम डम
राय सिमरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार साहू सद्दू दुबे फुलेश्वर राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।




