Uncategorizedबक्सरबिहार
सिमरी प्रखंड में कड़ाके की ठंड, प्रशासन ने जलाए अलाव
कुहासे से प्रभावित जनजीवन को राहत देने की प्रशासन ने की पहल

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 40;
इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सिमरी प्रखंड क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सिमरी, पडरी, बड़का राजपुर, सिमरी बाजार सहित अन्य प्रमुख इलाकों में प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों और आम नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। ग्रामीण प्रदोष राम, जीवन लाल, उमेश राम, श्री भगवान राम, उमाशंकर राम, अर्जुन राम और विजय राम ने कहा कि अलाव की व्यवस्था से ठंड में काफी राहत मिल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रखंड अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मांग की कि ठंड के पूरे मौसम में इस तरह की व्यवस्था निरंतर जारी रखी जाए। प्रशासन की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।




