Uncategorizedबक्सरबिहार

सिमरी प्रखंड में डीएम साहिला का योजनाओं का व्यापक निरीक्षण

सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और जनसमस्याओं की गहन समीक्षा

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में जिला पदाधिकारी साहिला द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 10:30 बजे पुराना भोजपुर–सिमरी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य से की। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं मानकों की बारीकी से जांच की और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति प्राप्त होगी।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के साथ किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा एवं चिकित्सीय व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला पदाधिकारी सिमरी प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं, जहाँ उन्होंने प्रखंड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को क्रमवार सुना। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बहुल ग्रामीण पेयजल योजना केशोपुर पहुंचकर शुद्ध पेयजल का स्वाद लेते हुए उन्होंने निरीक्षण किया तथा मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और कहां की यहां से वाटर सप्लाई होने के बाद भी गांव-गांव में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की जांच करने का निर्देश दिया ।
इसके बाद डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 को जोड़ने वाले गंगा नदी पर निर्मित ज्ञानेश्वर मित्र सेतु पुल संख्या 82 के आगे तक पथ निर्माण कार्य के स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पथ निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा सिमरी तिलक राय के हाता थाना पुलिस बल मौजूद रही। जिला पदाधिकारी के इस दौरे से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है और आम जनता में संतोष देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button