Uncategorized

सिमरी प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक आयोजित

विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता पर जोर

सिमरी प्रखंड सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रशांत कुमार ने प्रखंड कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पंचायत समिति सदस्यों और विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने बारी-बारी से अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा। बैठक में नल-जल योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था, इंदिरा आवास, स्वच्छता अभियान समेत अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने कई पंचायतों में योजनाओं की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की।

उप प्रमुख गायत्री देवी सहित डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुमार, बलिहार पंचायत के मुखिया धर्मराज चौरसिया, पंचायत समिति सदस्य अंगद सिंह, मझवारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सलीम अंसारी, कट्ठार पंचायत के मुखिया अशोक रजक, खरहाटार पंचायत के मुखिया, मनोज ओझा, दिनेश साह, अजय ओझा, सुबास गोंड, प्रमोद मिश्रा, आशा देवी और अर्चना देवी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता तथा गति सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button