सिमरी में खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिता के दौरान विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर किया गया सम्मानित
नेहरू युवा केंद्र नमामि गंगे परियोजना के तहत आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय खेलकूद दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम

बक्सर जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी के खेल मैदान में रविवार को नव वर्ष के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र व नमामि गंगे परियोजना के तहत स्पेयरहेड सोनू द्विवेदी के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! जिस कार्यक्रम का उद्घाटन सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे ने फीता काटकर किया । हवाई मुख्य अतिथि सिमरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर के समक्ष प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने फ़ुटबाल ,कब्बड़ी,बाली बाल,दौर 100 मी 400मी 1600 मी में बाढ़ चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराया !वही 100मी दौड़ प्रथम रिंकी कुमारी द्वितीय ममता कुमारी और तृतीय नंदनी कुमारी तो 400 मी दौड़ में प्रथम रिंकी कुमारी द्वितीय अंजलि कुमारी तृतीय गुड्डी कुमारी और 1600 मी में प्रथम दिव्यांशु कुमार द्वितीय पवन कुमार तृतीय लड्डू कुमार रहे ! कब्बड़ी में सिमरी मिडिल स्कूल की बालिकाओं ने खैरा पटी मिडील स्कूल को हराकर विजेता हुए सभी खेलो में विजेता टिम को मेडल और ट्राफ़ी देखर पुरस्कृत किया गया !मौके पर मुकेश राय चंदन राय संतोष राय पंचायत समिति सदस्य दिनेश साह मुकेश कुमार
राजेश कुमार भोलू गुप्ता मोहित राय नीतीश कुमार दानिश कुमार




