सिमरी में पूर्णाहुति एवं वृहद भंडारे के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हुआ संपन्न
ताजा समाचार
बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के सिमरी गांव का है जहां सोमवार को 2 नवंबर 2022 से परम पूज्य ध्यान योगी गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूर्णाहुति एवं वृहद भंडारे के साथ आज संपन्न हो गया । कार्यक्रम में श्री गंगा पुत्र ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कलियुग में भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है। कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आ जाए मनुष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वही जीवन धन्य है।
वहीं मंत्रोचारण के साथ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण किए।




