Uncategorized

सिमरी में मृतक के परिजन को BDO ने दिया 20 हजार का चेक

सिमरी हल्बा पट्टी गांव के थे मृतक के परिजन मुखिया प्रतिनिधि रहे मौजूद

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का है जहां बीते 17 सितंबर 2023 को सहियार और ऐकौना गांव के बीच सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई . घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली की आनन फानन में घटनास्थल पर परिजन पहुंचे और मृतक को लेकर अपने घर पहुंचे इसके बाद ग्रामीणों में मातमी माहौल व्याप्त हो गया . घटना की सूचना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे के द्वारा सिमरी थाने को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. शनिवार को मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद पांडेय के समक्ष साक्ष्य के आधार पर सत्यता जांच के बाद . मृतक अक्षय कुमार के पिता चुनचुन पासवान को पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने ₹20.000 का चेक वितरण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button