सिमरी में राज्यपाल का दौरा आज : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
सिमरी के कालरात्रि और काली मां के दर्शन के बाद श्री राम कथा का करेंगे उद्घाटन

सिमरी में महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आगमन, करेंगे श्रीराम कथा का उद्घाटन
कार्यक्रम को लेकर स सामाजिक एवं मनचली प्रवृत्ति के लोगों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड में मां काली सेवा समिति के सौजन्य से नवरात्रि के प्रथम दिन श्रीराम कथा श्री राजन जी महाराज के द्वारा 9 दिनों तक का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ने बताया कि राज्यपाल का विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम तय हो चुका है।
कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल का आगमन दोपहर 01:30 बजे +2 हाई स्कूल सिमरी स्थित हेलिपैड पर होगा। वहां से वे सीधे मां काली सेवा समिति परिसर जाएंगे, जहां ठीक 02:00 बजे उनका स्वागत किया जाएगा। 02:00 से 03:00 बजे तक वे “श्रीराम कथा एवं सामूहिक विवाह समारोह” में सहभागिता करेंगे और उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद राज्यपाल 03:00 बजे मां काली सेवा समिति परिसर से प्रस्थान कर पुनः सिमरी हाई स्कूल हेलिपैड पहुंचेंगे। 03:35 बजे वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वे राज्य सरकार हैंगर, पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
कार्यक्रम को लेकर समिति और स्थानीय लोग बेहद उत्साहित हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण, सुरक्षा बलों की तैनाती और आगंतुकों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम जनता के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने बताया कि श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।, और इस कार्यक्रम से – वीडियो में देखिए खबर
कार्यक्रम को लेकर पूरे सिमरी क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और लोगों में राज्यपाल के स्वागत को लेकर उत्साह चरम पर है।




