सिमरी में 2 नवंबर से आयोजित होगा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ गंगा पुत्र श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज ने लिया जायजा
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जोर शोर से तैयारी में जुटे कलाकार

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी का है ,जहां श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शिरकत करने वाले ऋषि-मुनियों ,आगंतुकों
तथा अन्य लोगों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है । कार्तिक माह के पावन अवसर पर सिमरी गाँव में आगामी 2 नम्बर से 7 नवम्बर 2022 तक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन परम पूज्य ध्यान योगी गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा। जिसको लेकर यज्ञ की तैयारियां जोरों पर है । आज गुरुवार को तैयारियों का जायजा लेने गंगापुत्र जी महराज यज्ञ स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे । इस दौरान उन्होंने यज्ञ समिति के सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिए। गंगापुत्र ने कहा कि यज्ञ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और महानुभाव के लिए शौच करने के साथ-साथ साफ सफाई की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सरकारी गाइड लाइन का पालन करना हम लोगों का कर्तव्य है ।




