एक हलुआई के खाते में 600 करोड़ आने से मचा हड़कंप

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। शनिवार की सुबह सिमरी अंचल के तिलक राय के हाता थाना अंतर्गत बड़का राजपुर गांव के एक साधारण हलवाई के खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये आने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। गांव के निवासी जितेंद्र साह, पिता स्वर्गीय भारत साह, बैंक पहुंचे थे, जब उन्हें खाते से पैसा निकालने में परेशानी हुई।
जितेंद्र साह ने बताया कि वह मामूली निकासी के लिए बैंक गए थे, लेकिन कई बार कोशिश के बाद भी पैसे नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर से संपर्क किया और अपना खाता चेक करने की बात कही। मैनेजर ने जब खाते की जांच की तो कंप्यूटर स्क्रीन पर जो आंकड़ा सामने आया, उसे देखकर बैंक कर्मियों के साथ जितेंद्र स्वयं भी दंग रह गए। खाते में पूरे 600 करोड़ रुपये दर्ज दिख रहे थे।
यह खबर देखते ही देखते पूरे बैंक परिसर में आग की तरह फैल गई। बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी जुटने लगे। लोगों में हैरानी भी साफ झलक रही थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बैंक प्रबंधन द्वारा तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाना को दी गई। मामले की पुष्टि करते हुए तिलक राय के हाता थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही युवक जितेंद्र साह को पूछताछ के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद उसे आगे की जांच हेतु बक्सर साइबर थाना भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया साइबर तकनीकी त्रुटि, बैंकिंग गलती या किसी बड़े साइबर फ्रॉड का परिणाम हो सकता है। वास्तविक तथ्यों की जांच साइबर टीम द्वारा की जा रही है, ताकि रुपये आने के स्रोत और इसके तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल इस पूरे प्रकरण ने लोगों के बीच कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक किसी भी भ्रामक सूचना का प्रसार न करें।
बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। शनिवार की सुबह सिमरी अंचल के तिलक राय के हाता थाना अंतर्गत बड़का राजपुर गांव के एक साधारण हलवाई के खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये आने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। गांव के निवासी जितेंद्र साह, पिता स्वर्गीय भारत साह, बैंक पहुंचे थे, जब उन्हें खाते से पैसा निकालने में परेशानी हुई।
जितेंद्र साह ने बताया कि वह मामूली निकासी के लिए बैंक गए थे, लेकिन कई बार कोशिश के बाद भी पैसे नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर से संपर्क किया और अपना खाता चेक करने की बात कही। मैनेजर ने जब खाते की जांच की तो कंप्यूटर स्क्रीन पर जो आंकड़ा सामने आया, उसे देखकर बैंक कर्मियों के साथ जितेंद्र स्वयं भी दंग रह गए। खाते में पूरे 600 करोड़ रुपये दर्ज दिख रहे थे।
यह खबर देखते ही देखते पूरे बैंक परिसर में आग की तरह फैल गई। बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी जुटने लगे। लोगों में curiosity के साथ हैरानी भी साफ झलक रही थी।