Uncategorizedबिहारवायरल

सीएम नीतीश कुमार ने कृषि यांत्रिकरण मेला का किया उद्घाटन

प्रदर्शनी में लगाए गए नवीनतम कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र, बागवानी से संबंधित कृषि यंत्र, विभिन्न नर्सरी, आधुनिकतम बीजों, कृषि विभाग की योजनाओं, क्रियाकलापों के बारे में मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी ली

ताजा समाचार बिहार के पटना से हैं जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में कृषि यांत्रिकरण मेला-2024 का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कृषि यांत्रिकरण प्रदर्शनी एवं मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए कृषि यंत्र निर्माता कंपनी के पदाधिकारियों ने यंत्र के उपयोग एवं इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी में लगाए गए नवीनतम कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र, बागवानी से संबंधित कृषि यंत्र, विभिन्न नर्सरी, आधुनिकतम बीजों, कृषि विभाग की योजनाओं, क्रियाकलापों के बारे में मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी ली। वही सीएम नीतीश से जब पूछा गया कि विपक्ष को आपका काम नहीं दिखता है मुख्यमंत्री नीतीश ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि पहले खेती होता था जी किसी को कोई मतलब था जी पहले कोई काम होता था हमने महिलाओं को लेकर कितना काम किया है महिलाएं अब काम करने लगी है कृषि क्षेत्र में हर कोई आगे बढ़कर काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button