बक्सर

सुधाकर सिंह के पक्ष में एक एक मत देकर N.D.A उम्मीदवार को जवाब देगी जनता

बक्सर संसदीय क्षेत्र से उल्टे पांव लौटेंगे एन.डी.ए के उम्मीदवार

ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से है जहां एन.डी.ए उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह निर्दलीय उम्मीदवार ददन पहलवान,आई पी एस आनंद मिश्रा,और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल चौधरी, अन्य उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा जोरों शोर से अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में ग्रामीणों से मतदान करने का अपील करने की प्रक्रिया जारी है । वहीं सिमरी प्रखंड क्षेत्र के लगभग 7 पंचायत में इंडिया गठबंधन के राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव और उनके सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा दुल्लहपुर पंचायत के पांडेपुर खांधरा,डुमरी पंचायत के साथ मिल्की डेरा अन्य सात पंचायत में इंडिया गठबंधन के बक्सर लोक सभा संसदीय क्षेत्र के भावी उम्मीदवार सुधाकर सिंह के पक्ष में मतदान करने का ग्रामीणों से अपील किया गया । चुनाव प्रचार से संबंधित जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने कहा की केंद्र सरकार से देश की जनता नाराज हो चुकी है। अबकी बार केंद्र सरकार की कुर्सी पर हकदारी जमकर बैठे प्रधान मंत्री जी सत्ता से बेदखल होने वाले हैं । उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बार परिवर्तन लाना चाहती है और भाजपा के भी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन में शामिल होने लगे हैं । न्याय के साथ बक्सर लोक सभा संसदीय क्षेत्र की जनता एक-एक मत इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करके एन.डी.ए गठबंधन के उम्मीदवारों को जवाब देने का काम करेगी । और मतगड़ाना के बाद उल्टे पांव लौटेंगे एन.डी.ए के उम्मीदवार सुधाकर सिंह । मौके पर राजपुर परसन पाह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, दुल्लहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबन प्रसाद राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता विदेशी यादव,हरेंद्र यादव सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव, पोतन पासवान ,गुड्डू पांडे डाक्टर , बूढ़ा यादव ,अजय श्रीवास्तव ,,मोहम्मद हसन अंसारी, हरे राम पासवान,टुनटुन यादव ,भीम रवानी, संजय खरवार ,संहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button