सुसंस्कारित शिक्षा से भावी समाज को बनाया जा सकता हैं बेहतर : कुमारी मनीषा
हिंदुस्तान ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में (1)अंशिका कुमारी (2) हरिओम पांडे (3) निष्ठा कुमारी को सम्मानित करते हुए किया गया पुरस्कृत

समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां शनिवार को इंडियन पब्लिक स्कूल सिमरी के प्रांगण ने विद्यालय का वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती कुमारी मनीषा (डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज और पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति गीतों की धुन पर मनमोहक कला की प्रस्तुति कर अभिभावकों और शिक्षक शिक्षिकाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । जिसके बाद उपस्थित विशिष्ट अतिथि अंचलाधिकारी भगवती शंकर पाण्डे थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में (1)अंशिका कुमारी (2) हरिओम पांडे (3) निष्ठा कुमारी को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत
किया ।इसके पूर्व कार्यक्रम को संबोधन के दौरान श्रीमती कुमारी मनीषा ने कहा कि सुसंस्कारित शिक्षा से ही भावी समाज को बेहतर बनाया जा सकता है । शिक्षित व्यक्ति ज्ञान विज्ञान कंप्यूटर के क्षेत्र में पारंगत होकर जीवन में आने वाली तमाम चुनौतियों से मुकाबला कर सकता है धैर्यपूर्ण कठोर परिश्रम करते हुए बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता हैं। उन्होंने ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस आवसर पर विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र पाण्डेय ने ग्रामीण क्षेत्र में गुणवतापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की ।
विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक मिश्रा ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ साथ अनुशासन और संस्कारों को अपनाते हुए उच्च शिक्षित बनाने का संकल्प लेकर आगे आना चाहिए। मौके पर विद्यालय शिक्षक अशोक पांडे अश्विनी कुमार अशोक उपाध्याय अमर सिंह, अशोक राय प्रेमा पांडे ममता कुमारी पूजा मिश्रा , अनीषा कुमारी ,सलोनी गुप्ता अनु कुमारी का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा !




