बक्सर

सोनवर्षा से 29 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार

बक्सर जिले के सोनवर्षा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनवर्षा गांव से 29 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । गिरफ्तार गांजा तस्कर सोनवर्षा गांव के ही उमाशंकर चौधरी उर्फ उमा चौधरी है। इसकी पुष्टि करते हुए सोनवर्षा ओपी प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया की शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि सोनवर्षा गांव स्थित एक घर से गांजा की तस्करी होती रहती है। जिस सूचना को आधार मानकर सदल बल पुलिस जवानों के साथ चिन्हित घर पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान दो टीन के बाक्सा में छुपाकर रखा गया 29 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । जिसके बाद घर में मौजूद तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button