बिहार

सोन नदी में स्नान करने गए 7 बच्चों में से 5 बच्चों की डूबने से मौत 2 का खोजबीन जारी

घटना रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा पास सोन नदी की है।

ताजा समाचार सासाराम जिले से हैं। जहां
सोन नदी में स्नान करने गए 7 बच्चे में 5 की डूबने से मौत हो गई । जबकि दो का खोजबीन जारी है एक बच्चा सकूशल निकल गया। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा पास सोन नदी की बताई गई है। घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।
बताया गया कि तुंबा के पास सोन नदी में 7 बच्चे नहा रहे थे जिसमें एक बच्चा डूबने लगा तो उसे देखकर बारी बारी से सभी बच्चे बचाने गए ।
इसी क्रम में सात बच्चे डूब गए ।
जिसमें पांच बच्चे की शव स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से सोन नदी से निकला गया।
दो बच्चे का खोजबीन जारी है । जबकि एक बच्चा उसी वक्त सकुशल निकल कर शोर मचाया तो पहुंचे लोगों ने खोजबीन शुरू किया। सूचना पर प्रशासन पुलिस की टीम पहुंची हुई है। जहां एसडीआरएफ की टीम भी बुलाने की बात बताई गई है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि इसमें चार बच्चे एक ही परिवार के हैं जो झारखंड के रांची से अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे। जबकि अन्य बच्चे आसपास पड़ोस के हैं

सासाराम से रमन किशोर चौबे की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button