स्कूल बस के पलटने से एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी उपचार जारी
ब्रह्मपुर स्थित पीएल पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के चकमे से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई
Oplus_131072ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से है जहां N.H 922 फोरलेन आरा बक्सर फोरलेन रामगढ़ गांव के समीप स्कूली बच्चों से भरी एक बस सड़क के बीचों बीच पलट गई। घटना में दर्जनों बच्चे दब कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना मंगलवार की दोपहर दो बजे की बताई जा रही है, जब ब्रह्मपुर स्थित पीएल पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के चकमे से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग व राहगीरों के मदद से बच्चों को निकालकर उन्हे अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार बस में ऊपरी ग्रहथा एवं निचली ग्रहथा गांव के तकरीबन 30 बच्चे सवार थे। घटना में दर्जन भर बच्चे गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया की एंबुलेंस से कई छात्रों को प्राथमिक अस्पताल रघुनाथपुर में इलाज के लिए भेजा गया वही मामूली जख्मी छात्रों को नजदीक के कलावती अस्पताल में डॉक्टर एस के मिश्रा द्वारा इलाज किया गया। डॉक्टर मिश्रा ने बताया की सभी छात्र खतरे से बाहर है। बस पलटने से कई छात्र डर कर बेहोश हो गए थे। एक छात्रा का बाह टूट गया था जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा बेहतर इलाज के लिए आरा भर्ती कराया गया। वही स्कूल बस के ड्राइवर और खलासी को बेहतर चिकित्सा के लिए बक्सर रेफर किया गया। सभी बच्चों को सुरक्षित निकलने मे अक्षय यादव, अमरेंद्र यादव, विवेक यादव, चुनमुन यादव, अभिषेक यादव, संतोष यादव, महावीर यादव, हरेंद्र यादव, बब्लू ओझा, मुन्ना ओझा संदीप राय एवं दर्जनों ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर मानवता का मिसाल कायम किया।