स्वच्छता ही सेवा के तहत डुमरांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
डुमरांव नगर परिषद के प्रांगण में आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक

ताजा समाचार बक्सर जिले का है जहां डुमरांव नगर परिषद के प्रांगण में केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार पटना के पंजीकृत दल में सर्च शिवदुलारी सेवा संस्थान के सौजन्य से सोमवार को स्वच्छता ही सेवा विषय पर नुक्कड़ नाटक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का शुरुआत केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना की ओर से आयोजित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम से की गई जिसका नेतृत्व नगर परिषद डुमरांव के सिटी मिशन मैनेजर रश्मि कुमारी ने किया . शपथ समारोह के बाद वहां उपस्थित महिलाओं स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपना संकल्प दोहराया कि हम निश्चित ही मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन के इस सपने को साकार करेंगे .
इस अवसर पर शिव दुलारी सेवा संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता से संबंधित विभिन्न पहलुओं को गीत संगीत एवं नाटक के जरिए धरातल पर लाने का प्रयास किया गया . उपस्थित लोगों ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम निरंतर चलते रहना चाहिए .
मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह श्री अमरेंद्र मोहन सहित श्री सुरेंद्र चौधरी रोशन कुमार एवं नगर परिषद डुमरांव के कर्मी उपस्थित थे ।




