बक्सर
स्वच्छता ही सेवा के बैनर तले सिमरी पंचायत में कराया गया साफ सफाई कार्य

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत का है जहां मंगलवार की सुबह स्वच्छता ही सेवा के बैनर तले लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी के नेतृत्व में सिमरी पंचायत के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई कार्य कराया गया । जानकारी देते हुए सिमरी पंचायत के पर्यवेक्षक राकेश कुमार दुबे ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा के आदेशानुसार । सिमरी के करू वीर ब्रह्म स्थान से सिमरी बाजार और महाकाल रात्रि मंदिर तक गांव के बीचो-बीच आगमन के रास्ते एवं नाली गली का साफ सफाई कर । गीले और सूखे कचरे का उठाव करते हुए साफ सफाई का कार्य किया गया । मौके पर सिमरी पंचायत के सभी सफाई कर्मी मौजूद रहे ।




