Uncategorizedबक्सरबिहार

हर्षौल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर पर्व

सिमरी, दुल्लहपुर, राजपुर परसन पाह सहित अन्य गांव के नाजियों से मिले बक्सर संसद सुधाकर सिंह ने दी बधाई

देशभर में आज ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बक्सर जिले में भी शहर से लेकर गांव तक ईद उल फितर पर्व की धूम है और मुस्लिम समुदाय के लोग आज ईद की नमाज को पढ़ने को लेकर के मस्जिदो और ईदगाहो में उमड़ पड़े ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं जहां जिले शहर से लेकर दियारा इलाके के गांव तक ईदगाहो पर नमाज पढ़ने को लेकर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिला पुलिस के द्वारा ईद पर्व को लेकर आज पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले के चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट तैनात है वही सैकड़ो पुलिस बल के जवानों को तैनात देखा गया । वही डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र और सिमरी ब्रह्मपुर नवानगर संहिता अन्य जगहों पर डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी पुलिस अवर निरीक्षक थानाध्यक्ष तैनात रहे।
सुबह आठ बजकर 8:00 ईदगाहों से लेकर सिमरी बजार ,आशा पडरी, काजीपुर बलिहार बजरिया बड़का गांव, बडका राजपुर महरौली मझवारी नया भोजपुर गांव के चौक चौराहों बाजार में बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने अभिभावक के साथ दिखे । ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद उल फितर की मुबारक और बधाई दी मिलकर के दिया है। इस पर्व में राजद के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने सिमरी बड़का राजपुर परसन पाह नियाज़ीपुर, काजीपुर पंचायत सहित अन्य गांव में पहुंचे जहां उनका फूल माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । उर उन्होंने नमाजियों से मुलाकात कर ईद की बधाई दी। खबर लिखे जाने तक एस.डी.पीओ अफाक अख्तर अंसारी से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि अब तक अनुमंडल क्षेत्र के इलाके में किसी भी प्रकार की कोई अशुभ सूचना नहीं है। शांति पूर्ण माहौल में आपसी मिल्लत के साथ ईद उल फितर पर्व को मनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button