होराइजन अकैडमी स्कूल में वार्षिक खेलकूद महोत्सव सम्पन्न
लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन, विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत होराइजन अकैडमी ऑफ एजुकेशन विद्यालय परिसर में बुधवार को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के जिला अध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव एवं विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर नंदिनी तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया। और विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने मुख्य अतिथि समाज सेवियों, पत्रकारों को फूल माला अंग वस्त्र से सम्मानित
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम श्रीवास्तव, नंद लाल कुमार, रघुनाथ पांडे, राधेश्याम पांडे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा वॉलीबॉल मैच से की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। विद्यार्थियों के उत्साह और प्रदर्शन ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंशु श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई प्रदान करते हैं।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया ।




