बक्सर

10 मई 2024 को बक्सर में आयेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी

कल बक्सर के किला मैदान में लगेगा इंडिया गठबंधन के समर्थित नेताओं का जमावड़ा

ताजा समाचार बक्सर जिले से है जहां दिनाक 10/05/2024 शुक्रवार को 1:00 बजे दिन में इण्डिया महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह बक्सर संसदीय क्षेत्र से जिला निर्वाची पदाधिकारी बक्सर के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे । जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया की बक्सर के किला मैदान में बिहार सरकार के पुर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ,वी आई पी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मुकेश साहनी, कांग्रेस के बक्सर सदर विधायक संजय तिवारी,डुमरांव माले विधायक अजीत सिंह, दिनारा से विजय मंडल ,श्री मोहन प्रकाश संहित अन्य इण्डिया गठबन्धन दल के सभी वरीय नेता किला मैदान मे आयोजित जनसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे । विधायक शंभू नाथ सिंह ने जिले आप सभी सभी सम्मानित जनता से अपील किया है। की इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की कृपा करें । साथ ही साथ उक्त अवसर पर आप सभी इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रिंट मीडिया पत्रकार बंधुओ को मैं सादर आमंत्रित करता हूं। की आप सभी समय से आने के कृपया करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button