बक्सर

20 पुलिसकर्मियों को मिली नई पदस्थापना, शशिकांत शर्मा होंगे डुमरांव अंचल निरीक्षक तो संजय कु. गुप्ता सिमरी थानाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिसिया व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेर बदल हुआ है। बिहार सरकार गृह विभाग विशेष शाखा के निर्देश पर जिले के 20 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर जिले के विभिन्न अंचलों में अंचल निरीक्षक, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष सहित थानों में नवपदस्थापना मिली है।

ताजा समाचार बक्सर जिले से है,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिसिया व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेर बदल हुआ है। बिहार सरकार गृह विभाग विशेष शाखा के निर्देश पर जिले के 20 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर जिले के विभिन्न अंचलों में अंचल निरीक्षक, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष सहित थानों में नवपदस्थापना मिली है। इसमें बक्सर अंचल निरीक्षक, डुमरांव अंचल निरीक्षक सहित अन्य कई शामिल है। नवपदस्थापित हुए पुलिसकर्मियों में पुलिस निरीक्षक श्रीनाथ कुमार को पुलिस केंद्र बक्सर से विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय बक्सर, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र बक्सर से अंचल निरीक्षक सदर, पुलिस निरीक्षक शशिकांत शर्मा को अंचल निरीक्षक डुमरांव, पुलिस निरीक्षक ईश्वरचंद पाल को पुलिस निरीक्षक, पुलिस केंद्र बक्सर में नवपदस्थापना मिली है।

पुलिस निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को सिमरी थानाध्यक्ष, पु. नि. सुरेश कुमार सिंह को पु. नि. सह थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर, पु. नि. ओम प्रकाश कुमार को विधि व्यवस्था पुलिस निरीक्षक पुलिस केंद्र बक्सर, पु. नि. प्रवीण कुमार को प्रभारी त्वरित विचारण शाखा पुलिस कार्यालय बक्सर, पु. नि. अरविंद कुमार को साइबर थाना, पु. नि. सौरव कुमार को साइबर थाना, पु. नि. राम रतन पंडित को साइबर थाना, पु. नि. संजय कुमार सिन्हा को डीसीआरबी शाखा (क्राइम इंडिया निर्माण), पु. नि. राकेश कुमार सिंह को डीआईयू शाखा, पु. नि. राकेश कुमार सिंह को बगेन गोला थाना, पु.अ.नि. मंगलेश कुमार मधुकर को डीआईयू शाखा, पु. अ.नि. संजय कुमार सिंह को बगेन गोला थाना, पु. अ.नि. सत्येंद्र कुमार सिंह को डेरा ओपी थाना, पु.अ.नि परवेज आलम खान को डेरा ओपी, पु.अ.नि वशिष्ठ नारायण यादव को राजपुर थाना और पु.अ.नि श्याम बिहारी पासवान को यातायात थाने की नई जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button