बक्सर

21 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव

21 फरवरी 2024 को जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड डुमरांव अंतर्गत उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 2024 का आयोजन +2 राज हाई स्कूल डुमरांव में किया जा रहा है। इस महोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र का है जहां आगामी 21 फरवरी 2024 को जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड डुमरांव अंतर्गत उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 2024 का आयोजन +2 राज हाई स्कूल डुमरांव में किया जा रहा है। इस महोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव की सारी तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही है। कार्यक्रम के आरंभ में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रस्तुति का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद नवेंदु भट्टाचार्य (गजल गायक), अल्ताफ राजा (बॉलीवुड गायक), बच्चा नसीम कौसर (कव्वाली) एवं मगध संगीत संस्थान (पटना) के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रदर्शन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर सभी जिलेवासी सादर आमंत्रित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button