
बड़ी खबर ताजा बिहार के कैमूर जिले से आ रही है जहां दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरियांव गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर से छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपए का तीन क्विंटल 7 किलो गांजे के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। वही इस पूरे मामले को लेकर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने दुर्गावती थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सरियांव गांव निवासी श्यामलाल बिंद के रूप में की गई है। इस संबंध में मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली की सरियांव गांव में हाई स्कूल के दक्षिण तरफ एक मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है एवं वहीं से बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई। जहां वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें दुर्गावती सीओ भी शामिल थे। उक्त स्थल पर पहुंचने के बाद सत्यापन तथा छापेमारी के दौरान अपराधी के घर से तीन क्विंटल 7 किलो गांजा को बरामद किया गया। बरामद किए हुए गांजे की बाजार कीमत 30 लाख रुपए आंका जा रहा है। वहीं पकड़े गए आरोपी का पहचान श्याम लाल बिंद सरियांव गांव निवासी के रूप में की गई है। इनका आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। एवं और भी लोगों की शामिल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। जिनका सत्यापन एवं छापेमारी की जा रही है।




