बक्सर
फुटबॉल मैच में सोंवा की टीम ने आरा की टीम को हराया
आज होगा इटाढ़ी बनाम सिमरी के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन

बक्सर जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी के खेल मैदान में आर्यावर्त स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया । जहां सोंवा बक्सर बनाम आरा भोजपुर जिला के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के द्वारा खेल मैदान में दोनों पक्ष के खिलाड़ियों ने का बेहतरीन प्रदर्शन किया । वही हाफ टाइम के बाद दोनों टीम की खिलाड़ी 2-2 से बराबरी पर रही इसके बाद रेफरी चंदन कुमार के फैसले पर दोनों पक्ष के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से ट्राई बेकार कराया गया । और 8-9 की बढ़तसे सोंवा के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर खूब वाह वाही लूटी । रेफरी चंदन कुमार राय ने बताया इस टूर्नामेंट का अगला मैच 30 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को समय के 2:00 बजे से इटाढी बनाम सिमरी के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाएगा ।




