Uncategorized

432 पीस शराब लदी मोटर साइकिल के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से है जहां दो बोडी शराब लदी मोटर साइकिल के साथ एक शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मंझवारी और गोपालपुर गांव के बीच सड़क पर शराब कारोबारी जमीर अंसारी बलिहार गांव निवासी को सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर लदे दो बोडी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । बरामद शराब की गिनती की गई तो 432 पीस 8pm 180ml के फ्रूटी अंग्रेजी शराब और मोटर साइकिल जप्त कर कानूनी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button