बक्सर
राजापुर बेनीलाल के डेरा गांव समिप मूंज में लगी आग, मची अफरा – तफरी
रविवार की दोपहर अनुसूचित जाति बस्ती के समीप मुंज में अचानक आग लग गई । वहीं आग का लौ और धूंआ देख आग बुझाने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी अंचल क्षेत्र के राजपुर पंचायत के बेनीलाल के डेरा गांव से है जहां रविवार की दोपहर अनुसूचित जाति बस्ती के समीप मुंज में अचानक आग लग गई । वहीं आग का लौ और धूंआ देख आग बुझाने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में चापा कल और समरर्सिबल के सहयोग से आग को काबू में करने की कोषिश में लग गए । तभी रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमोनारायण राय को भनक मिलते ही अग्निशामक को सूचना दी गई । तत्काल पहुंची अग्निशमन के द्वारा आग को बुझाने की कवायद शुरू कर दिया गया । गनीमत यह रही की पास में ही सुरेंद्र राम के झोपड़ीनुमा मकान तक आग के पहुंचने से पहले आग को काबू में कर लिया गया है। फिलहाल आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है ।




