बक्सरबिहार

गड्ढेनुमा सड़क पर काल के गाल में सामने से बच रहे लोग

सिमरी बाजार से बक्सर बलिहार केशोपुर मानिकपुर को जाने वाली सड़क पर जल जमाव होने से लोग परेशान

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां सिमरी बाजार से बक्सर ,केशोपुर, बलिहार अन्य गांव को जाने वाली मुख्य सड़क रामोपट्टी में सड़क पर जल जमाव हो जाने से राहगीरों सहित अन्य छोटी बड़ी वाहन चालकों को काफी फजियत का सामना करना पड़ रहा है । आसपास के ग्रामीण बताते हैं कि बीते माह बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम से पहले इस सड़क को पक्की करण कराया गया था । इसके बाद सिमरी रामोपट्टी गांव के जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई सड़क किनारे कुछ लोगों के द्वारा दुकान पर मिट्टी गिराया गया और पूर्व के कच्ची नुमा नाली बंद हो गया । जिसके कारण गांव के पानी सड़क पर लगने लगा और धीरे-धीरे सड़क पर जल जमा होने लगा । और सड़क गद्धेनुमा और खतरनाक हो गया। जिससे सड़क पर आवागमन करना खतरे से खाली नहीं । प्रतिदिन इस गड्ढेनुमा सड़क पर मोटर साइकिल सवार व्यक्ति गिरकर चोटिल हो जाते हैं समस्या को लेकर क्या कहते हैं अधिकारी ? प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र नाथ यादव और अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य को लेकर जांच किया गया । लेकिन सड़क के किनारे के एक दुकानदार नाली निर्माण को लेकर राजी नहीं हुए । फिलहाल सड़क मरम्मत कार्य को लेकर पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे से संपर्क कर इस समस्या के समाधान को लेकर चर्चा किया गया है जल्द ही मरम्मत कार्य किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button