सरकार से अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पशु टीकाकर्मी

ताजा समाचार बक्सर जिले की है जहां बिहार राज्य पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकर्मी के बैनर तले अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे विभिन्न प्रखंडों के पशु टीकाकर्मी . जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल पशु टीका कर्मियों ने बताया कि हम लोगों को एफ एमडी सी .पी एस . एस वी क्यू व्रूसोलोसिस पी पी .आर डिवार्मिंग लम्पीस्किन डिजीज व्लास्किम स्वाइन फीवर , पशुगणना कृत्रिम गर्भाधान, बांझपन,शिविर प्रचार -प्रसार , इयर टैगिंग सभी कार्य टीकाकर्मी से कराया जाता है . सरकार द्वारा निर्देश आता है की टीकाकरण प्रति पशु 4 रुपए दर से दिया जाएगा . और अपलोड के लिए ₹2 दिया जाएगा कार्य समाप्त होने के बाद बताया जाता है . की प्रति जानवर₹4 के दर से मिलेगा तथा उसी में टीकाकर्मी को अपलोड करना होगा .जबकि एक मजदूर का मजदूरी ₹400 नगद तथा नाश्ता भोजन मिलता है इस बीच सबसे गया गुजरा पशु टीकाकर्मी है . की ₹200 मजदूरी लेकर अपना खाना खाकर दिनभर टीकाकरण कार्य करता है . और वह पैसा दो वर्ष के बाद मिलता है पशु से टीकाकर्मियों को चोट लग जाता है या घायल हो जाता है या मृत्यु हो जाता है तो टीकाकर्मी अपना पैसा से दावा करता है . इसलिए सभी टीकाकर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर अपने विभाग मे किया गया है.
टीकाकर्मी का मुख्य मांग इस प्रकार हैं –
1 हम लोगों को प्रतिमा एक निश्चित मानदेय दिया जाए
.2 हम लोग योजना कार्यक्रम आधारित कार्य ही सिर्फ नहीं करेंगे अपितु हमें विभाग से समायोजित या नियोजित किया जाए .
3 हम सभी पशु टीका कमी का कार्य के दौरान हमेशा जान जोखिम में बना रहता है एवं आए दिन हमें घायल होना पड़ता है .
4 इसके लिए हम सभी टीकाकर्मियों का स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा करवाया जाए.
5 टीकाकर्मी के उम्र सीमा एवं अनुभव के आधार पर छूट देते हुए विभाग में समायोजित या नियोजन किया जाए .
मौके पर पशु टीकाकर्मी जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्यक्ष सत्यम तिवारी, राकेश ,सचिव कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार ,अकबर सत्येंद्र कुमार ,अशोक सिंह , अमित , कृष्णा ,परमजीत, सत्यम ,हरि किशन ,धनिक लाल ,उमेश जी , जितेंद्र दिलखुश , अशोक भारती , परमजीत , सिद्धेश्वर ,धर्मेंद्र ओझा , नरेंद्र सुमन , भादेश्वर , विजय शंकर ,रामेश्वर जी , विद्यासागर , अरविंद कुमार सिंह , वीर बहादुर, रवि रंजन , मुरली मनोहर ,विनोद गोसाई ,श्याम देव धनजी , इत्यादि शामिल थे ।




