
समाचार बक्सर जिले के+2 मॉडल उच्च विद्यालय सिमरी के खेल मैदान से हैं। जहां राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी प्रियांशु शर्मा के सौजन्य से 100 खिलाड़ियों के बीच जुस एवं खेल समाग्री वितरण कर आर्ट ऑफ गिविंग डे,,मनाकर खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया
| शर्मा ने बताया की किट यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर के संस्थापक अच्युत सामंत के प्ररेणा से यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है,
उन्होंने बताया की आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक श्री अच्युत सामंत सर का जीवन बहुत ही अभाव में बीता।गरीबी और भूखमरी के चलते अपने माता जी के अथक परिश्रम से अपनी पढ़ाई को नहीं छोड़ा । 2013 में आर्ट ऑफ गिविंग की उन्होंने स्थापना किया था। आज 1 लाख से अधिक गरीब लाचार ,कमजोर आदिवासी बच्चों को केजी से पीजी तक की निःशुल्क शिक्षा खेल,रोजगार का अवसर प्रदान कर करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया।2017 में आर्ट ऑफ गिविंग को विश्व स्तर पर मान्यता मिली और हर वर्ष इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग दिवस विश्व के 120 से अधिक देशों में हर वर्ष अलग अलग थीम पर आयोजित कर लोगों के चेहरे पर खुशियां लाने का कार्य किया जाता है। बिहार राज्य यूनिट,आर्ट ऑफ गिविंग के अध्यक्ष नीलकमल राय ने उनके इस संदेश और ,उनके अभियान को बिहार के सभी 38 जिलों के जन जन तक पहुंचाने और लोगों को सहयोग करने का प्रण लिया है। आर्ट ऑफ गिविंग का कोई भी राजनीतिक उद्देश्य नहीं है ,पूरी तरह से सामाजिक उदेस्य के साथ ,मानवता की सेवा को समर्पित है | सिमरी में आर्ट आफ गिविंग डे के आयोजन में समाज सेवी सोनू द्विवेदी, मुना राय, हिमांशु शर्मा, प्रशांत पांडे, राजू राय , आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे |




