Uncategorizedबक्सरबिहार

ट्रक के तहखाने से 2,232 ली. अंग्रेजी शराब बरामद,,दो गिरफ्तार

हिमाचल से लदी थी शराब, हाजीपुर में होनी थी डिलीवरी, मध्य प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से हैं जहां नया  भोजपुर पुलिस ने एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।  प्लास्टिक के पाइप लदे ट्रक के डाला बॉडी में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी हो रही थी। जब्त शराब हिमाचल प्रदेश से आ रहा था जिसकी डिलीवरी पटना में होनी थी। डिलीवरी क्षेत्र के नजदीक पहुंचते ही पुलिस ने तस्करों के मंसूबे को ध्वस्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी को गुप्त सूचना मिली कि नावाडेरा के समीप भारी मात्रा में एक मिनी ट्रक में शराब भरकर पटना की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में फोरलेन पर वाहन जांच अभियान चलाया।

दो तस्कर गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस को एक मिनी ट्रक जिसकी नंबर यूपी 16 केटी 7527 थी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब चालक को रोक पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक पर प्लास्टिक पाइप लदा है, लेकिन पुलिस को पक्की खबर मिली थी कि उक्त कंटेनर से ही शराब की खेप आ रही है। इसके बाद पुलिस ने जब स्कैनर से जांच की तो अंदर शराब की पेटियां दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लेकर थाने पर लाया गया । और पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि इसमें शराब लदी है। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए चालकों की पहचान मध्य प्रदेश के शिवहर निवासी अरविंद सिसोदिया और एक अन्य के रूप में हुई है। ट्रक से बरामद शराब की कुल शराब 2,232 लीटर है। ट्रक में सभी शराब मैकडोल्ड्स ब्रांड के लदे हुए थे जिनमें 750 एमएल की 100 पेटियां (प्रत्येक पेटी 12 पीस), 375 एमएल की 100 पेटियां (प्रत्येक पेटी 24 पीस) और 180 एमएल की 50 पेटियां (प्रत्येक पेटी 48 पीस) शामिल हैं। ताज्जुब की बात है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब लदा ट्रक कई राज्यों के बॉर्डर को पार कर गया लेकिन बक्सर में प्रवेश करते ही पुलिस से बचना मुश्किल हो गया। फिलहाल गिरफ्तार शराब कारोबारियों से पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।  प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी का निर्देश प्राप्त होते ही अग्रिम कारवाई की जाएगप्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में मालूम चला कि ट्रक के पूरे कागजात फर्जी हैं।

ट्रक का नंबर प्लेट फर्जी, इंजन और चेचिस नंबर भी फर्जी : तस्करी का तरीका देख पुलिस भी चौंकी

ट्रक पर अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी है। पुलिस ने ट्रक पर अंकित चेचिस नंबर की जब केबिन के फाइल में रखे कागजात से मिलान की तो दोनों चेसिस नंबर अलग अलग था। इंजन नंबर भी अलग होने की आशंका जताई गई। ऐसे में प्रथमदृष्टया यह माना जा रहा है कि ट्रक के पूरे कागजात फर्जी है। इधर प्रारंभिक पूछताछ में चालकों ने बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश से इस ट्रक को हाजीपुर पहुंचाना था। गाड़ी उन्हें गाड़ी मालिक ने सौंपी थी। हाजीपुर में इस शराब की डिलीवरी कहां होनी थी इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। तय यह था कि हाजीपुर पहुंचते ही लोकेशन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में इस ट्रक को चलाने का काम शुरू किया था, हालांकि पुलिस इन बिंदुओं पर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाता रहेगा।

कहते हैं एसडीपीओ

सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में शराब भरकर लाई जा रही है। जांच अभियान चलाकर शराब बरामदी के साथ ही दो तस्करों को भी पकड़ा गया है। शराब तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button