अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डुमरी पंचायत को चुना गया मॉडल महिला पंचायत

समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र से है जहां केंद्र सरकार द्वारा डुमरी पंचायत को महिला मॉडल पंचायत चुना गया है । शनिवार को पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुमार की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत डुमरी के उच्च विद्यालय डुमरी के प्रांगण में एक विशेष महिला सभा का आयोजन किया गया है । जिसका कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायती राज पदाधिकारी रोहिणी कुमारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं कार्यक्रम के संबोधन के दौरान प्रेम सागर कुंवर ने कहा कि भारत में स्त्री को सशक्त करने की दिशा में नारी आंदोलनों का दूसरा दौर जो लगभग भारत में गांधी के आगमन के साथ आरंभ होता है वह 1915 से आरंभ हुआ माना जाता है। यह वो दौर था जब महिलाएं एक आह्वान पर सक्रिय रूप से भागीदारी कर रही थीं। यह वही दौर है जब 1917 में भारतीय महिला संघ की स्थापना हुई। इस समय गांधी व अम्बेडकर जी द्वारा महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास सराहनीय रूप से देखा जाता है। महात्मा गांधी बड़े व्यावहारिक रूप से पर्दा प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन व विधवाओं की समस्याओं तथा छुआछूत के उन्मूलन की बात कर रहे थे। दूसरी ओर ऐसे ही कार्य डॉ. अंबेडकर कर रहे थे जहाँ उन्होंने मताधिकार दिलाना, लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना व समानता के अधिकार को दिलाने में उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । मौजूदा वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण पर 6 बिंदुओं का शपथ लेकर सभा का समापन किया गया । कार्यक्रम में मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी सिमरी नुरुल हुदा पिरामिड फाउंडेशन से डॉक्टर रिजवान एवं कुमारी संगीता विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर अमावस यादव पंचायत के सभी वार्ड सदस्य सहित सैकड़ो लोग और सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहे ।




