Uncategorizedबक्सरबिहार

राजापुर बेनीलाल के डेरा दलित बस्ती में घुसा बाढ़ का पानी,

लोग बांध पर झोपड़ी बनाने को मजबूर

बक्सर। सिमरी प्रखंड अंतर्गत राजापुर बेनीलाल के डेरा गांव की दलित बस्ती बाढ़ की चपेट में आ गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बस्ती पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि पीड़ित परिवार अब अपनी जान बचाने के लिए गंगौली बांध पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। लोग प्लास्टिक और टीन की मदद से अ स्थायी झोपड़ियां बनाकर जीवन-यापन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बस्ती के ब्रिज राम, महेंद्र राम, हरेंद्र राम, रमाकांत राम, सुरेंद्र राम, धर्मेंद्र राम, संजय राम, अशोक राम, शेखर राम, अरविंद राम, ज्योतिष राम और चंदन राम सहित दर्जनों परिवारों के झोपड़ीनुमा घर बाढ़ में डूब चुके हैं। इनके घरों में रखा सामान भी जलमग्न हो गया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और सुरक्षित ठिकाने की मांग की है। इस संबंध में जब अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे इन परिवारों की सबसे बड़ी चिंता बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर है। लोग खुले आसमान के नीचे कठिन परिस्थितियों में जीवन-यापन करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द से जल्द उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button