सिमरी बाजार में ‘चाय पर चर्चा’—ब्रह्मपुर चुनाव को लेकर मतदाताओं में गहमागहमी”

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;
चर्चा की मेज़ पर अनिल कुमार राय, श्रीकांत पांडे, विद्यापति पांडे, अनिल उर्फ लाला साहू, बैजनाथ पांडे सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी की बातचीत का केंद्र एक ही सवाल था—“बीजेपी का उम्मीदवार इस बार कौन होगा?”
कुछ मतदाताओं ने अनुमान लगाया कि पार्टी नए चेहरे को मौका दे सकती है, तो कुछ का मानना था । कि पुराने उम्मीदवार को ही टिकट मिलने की संभावना अधिक है। हालांकि इस मुद्दे पर किसी के पास पक्की जानकारी नहीं थी, पर अंदाज़ों और तर्कों का सिलसिला लगातार चलता रहा।
चाय पर चर्चा की यह अनौपचारिक बैठक न सिर्फ राजनीतिक जिज्ञासा का मंच बनी, बल्कि स्थानीय लोकतांत्रिक संवाद की जीवंत मिसाल भी पेश की। गर्म चाय और हल्की-फुल्की चुहल के बीच, लोगों ने चुनावी समीकरणों को अपने-अपने नजरिये से परखा—किसी ने पुराने रिकॉर्ड के आधार पर, तो किसी ने नई संभावनाओं को देखते हुए।
लगता है, ब्रह्मपुर विधानसभा का चुनावी रंग अब धीरे-धीरे सिमरी की गलियों और चाय की दुकानों में भी चढ़ने लगा है।




