अपराधबिहार

एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पटना में पकड़े गए 2 आरोपी

इंडिगो फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. यह फ्लाइट दिल्ली से पटना जा रही थी. छेड़खानी का आरोप तीन यात्रियों पर लगा है. सभी आरोपी बिहार से हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि तीनों यात्रियों ने शराब के नशे में धुत्त होकर इस घटना को अंजाम दिया. घटना रविवार की बताई जा रही है.

तीनों यात्रियों पर फ्लाइट के पायलट के साथ बदसलूकी का भी आरोप है. नशे में उन्हें पायलट के साथ मारपीट भी की. तीनों अपने आप को बिहार में सत्ताधारी पार्टी के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बता रहे थे. सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि शुरुआती जांच में विमान में हंगामे की खबरें सच नहीं है. सभी आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 पर सवार हुए थे. फ्लाइट पटना में रात के 10 बजे लैंड हुई थी. तीनों आरोपियों के नाम नितिन, रोहित और पिंटू है. पटना में फ्लाइट लैंड होते ही एयरपोर्ट के अंदर ही नितिन और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीआईएसएफ ने दोनों को पकड़कर एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया है. वहीं पिंटू मौके से फरार हो गया है. नितिन और रोहित का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया है. टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि की गई है. तीनों आरोपी बिहार के वैशाली के रहने वाले है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button