बक्सर

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय की बैठक संपन्न

बक्सर, दिनांक 09 जनवरी 2023:- आज दिनांक 09 जनवरी 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभागार में आहूत की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को 15 जनवरी को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 01 गंगा नदी में गंगा विलास इपिक क्रूज के बक्सर जिला अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम के परिपेक्ष में साफ सफाई करने, लाइटिंग एवं अन्य के संबंध में निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सभी कार्यों को मानक के अनुरूप ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराव, संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button