
बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
अररिया जिले में रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा गांव में 12 हजार रुपये में 12 साल की नाबालिग लड़की के सौदा करने का मामला सामने आया है. लड़की की शादी सोमवार की देर रात तिगुने उम्र के मर्द के साथ कर दी गई. लड़की की मां को दलालों ने पैसे का प्रलोभन देकर शादी के लिए तैयार किया गया. हालांकि यह सब नाबालिग बेटी के पिता की अनुपस्थिति में हुआ. जब पिता को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस
बताया जाता है कि गांव के जीवन मंडल ने उसी गांव के गुलटेन मंडल की नाबालिग लडक़ी की मां को रुपये का प्रलोभन दिया. बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के 35 साल के व्यक्ति रामबाबू यादव के साथ शादी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को हांसा गांव में नाबालिग लड़की से शादी रचाने के मामले की जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही रानीगंज पुलिस हांसा गांव पहुंची और नाबालिग से शादी रचाने पहुंचे 35 वर्षीय रामबाबू यादव और हांसा गांव के कथित दलाल जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया.




