बक्सर

बक्सर में शराबी युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला

गुरुवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी टोला मोहल्ले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मोहल्ले के ही एक युवक ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। आसपास के लोगों ने दौड़ कर जख्मी युवक के हाथ से ब्लेड छीनकर फेंकते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लहुलूहान हालत में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया है।घटना की पुष्टि करते प्रभारी थनाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह जख्मी युवक को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है, पर युवक के गले की कुछ नसें कटने की संभावना को देखते चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। युवक की पहचान बारी टोला निवासी गोविंद चंद्रवंसी के पुत्र रमेश कुमार चंद्रवंसी के रूप में बताई जा रही है। घरवालों की माने तो जख्मी युवक की मानसिक स्थिति पूर्व से खराब चल रही है और उसका इलाज भी चल रहा है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी घल युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। रुपयों की लेनदेन को लेकर वह कुछ दिन से परेशान चल रहा था। गुरुवार की सुबह करीब पौने 11 बजे अपने घर से कुछ ही दूर उसे ब्लेड से अपना गला काटते देख लोग दौड़े और हाथ से ब्लेड छीनकर फेंका। खून से लथपथ युवक को देख लोगों में खलबली मच गई। इसी बीच सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घरवालों की मदद से जख्मी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button