बक्सर

जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी प्रारंभिक विद्यालयों कक्षा आठवीं तक शिक्षण कार्य अगामी दिनांक 8 जनवरी 2023 तक स्थगित

बक्सर, दिनांक 05 जनवरी 2023:- जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार जारी ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार इस कार्यालय के ज्ञापांक 1123 दिनांक 31 दिसंबर 2022 के आदेश अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य 5 जनवरी 2023 तक स्थगित किया गया था।

वर्तमान में भी ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप जारी है ऐसी परिस्थिति में जिला पदाधिकारी बक्सर के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी प्रारंभिक विद्यालयों (पूर्व प्राथमिक से कक्षा आठवीं तक) शिक्षण कार्य अगामी दिनांक 8 जनवरी 2023 तक स्थगित किया जाता है सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं विद्यालय अवधि में उपस्थित रहकर निर्देशानुसार विद्यालय संबंधित अन्य कार्यो का निष्पादन करेंगे।

जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button